फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूर करें : रामनिवास

Sat, 10 Jun 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाडी। शहर की गुरु टेक सोसायटी चल रहे 21 दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर के दसवें दिन शनिवार को रामनिवास बेनीवाल जिला सह प्रभारी ने योगाभ्यास करवाया। शिविर में उन्होंने दंड बैठक, सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूर करना चाहिए। आज के माहौल में बच्चे जिम में जाना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां शारीरिक लाभ मिलता है, जबकि योग व्यायाम करने से हमें शारीरिक, मानसिक लाभ मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित योग करेगा, वह कभी बीमार नहीं होगा। शरीर के साथ मन भी ठीक रहेगा और मन ठीक तो पूरा परिवार ठीक रहेगा। इसलिए एक नारा भी है कि करो योग रहो निरोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें