फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 13 व 14 जून को

Thu, 11 Jun 2026 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 13 और 14 जून को जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले व आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा पुरुष एवं महिला वर्ग में लकी डबल्स मुकाबले भी कराए जाएंगे।
प्रतियोगिता के सभी मैच राजेश पायलट चौक स्थित सनशाइन बैडमिंटन अकादमी में खेले जाएंगे। मुकाबले दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

एकल वर्ग में भाग लेने के लिए 800 रुपये तथा युगल वर्ग के लिए 1200 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए खिलाड़ी अनुंभव शर्मा, योगेश कक्कड़ तथा वैभव से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें