खोल। गांव कोलाना से दिल्ली से सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई है। शनिवार की सुबह पहली बार गांव कोलाना से बस दिल्ली के रवाना हुई तो ग्रामीणों ने चालक व परिचालक का स्वागत करते हुए आभार जताया।
गांव के निवर्तमान सरपंच मनोज शास्त्री ने बताया कि शनिवार को पहली बार दिल्ली के बस रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व चालक त्रिलोक व परिचालक छवि कुमार व जिले का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक रेवाड़ी नवीन शर्मा का गांव से रोडवेज बस चलाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोलाना से सीधी दिल्ली के लिए बस चलने से कई गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह बस कोलाना से चल कर बासदूदा व कुंड बैरियल होते हुए दिल्ली जाएगी। इस मौके पर लीलाराम पंच, संतलाल, ओमबीर, यादराम, बीरबल, अमित, मास्टर प्रीतम, विनोद आदि मौजूद थे।