रेवाड़ी। हमारा परिवार की ओर से पंजाबी धर्मशाला में जाने सच्ची खुशियों का पासवर्ड विषयक संगोष्ठी हुई। इसमें संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि खुशहाली के लिए संवाद और हंसी-मजाक जरूरी है।
मुख्य अतिथि सीए संस्था के चेयरमैन नितिन गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल मांडैया, वार्ड-29 के नवनिर्वाचित पार्षद भगवान रहे। शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल, आचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी और राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव ने कहा कि खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, तनाव कम होता है।
महिला प्रधान निशा सीकरी, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज और शिक्षाविद् प्रीति कपूर ने अभिभावकों से बच्चों को प्रसन्न रहने और सकारात्मक वातावरण में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉ. सपना यादव ने उपस्थित लोगों को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी व्यायाम करवाए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने बढ़िया है सब बढ़िया है गीत पर सामूहिक नृत्य कर आनंद उठाया।
इस अवसर पर सामाजिक सेवाओं के लिए सीए अमित वर्मा, हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी, विजय शर्मा, राजेंद्र गेरा, सत्यपाल शास्त्री और पवन कुमार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सुदर्शन मेहंदीरत्ता, किशोरी लाल नंदवानी, सुनीता आर्या, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर तथा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राजाराम सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।