फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धानक समाज की बैठक में शिक्षा, एकता और नशामुक्ति पर जोर

Sun, 31 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले धानक समाज की बैठक कुतुबपुर स्थित धानक चौपाल में ब्रह्मदत्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज की एकता को मजबूत करने, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की सहायता करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभी ब्लॉक प्रधानों और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में जिला स्तर पर विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन सेमिनार आयोजित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया गया। इसी उद्देश्य से संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के बच्चों के लिए निशुल्क लाइब्रेरी शुरू करने की घोषणा भी की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की अगली बैठकें हर माह जिले के अलग-अलग गांवों में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा 20 जून को संगठन की ओर से जिला स्तरीय कबीर जयंती समारोह का भव्य आयोजन करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर नरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में वेदप्रकाश बनवाल, दयाराम मोरवाल, गजराज नांधा, विजय डाबला, रवि इंदौरा, संदीप सोलंकी, राकेश सोलंकी, सोनू कुमार, नरेंद्र सिंह, अशोक मसीत ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें