फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धनतेरस पर बरसा धन, 300 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। बाजार में लक्ष्मी-गणेशजी की मूर्ति खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। धनतेरस पर शनिवार को बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर, साज सज्जा के समानों की खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। व्यापार संगठनों के अनुसार जिले में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। बाजार में भीड़ के चलते जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर 30 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। जीएसटी में कमी की वजह से इस बार लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। धनतेरस पर लोगों ने बर्तन, जेवर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। धनतेरस के दिन शगुन के तौर पर किसी ने बर्तन तो किसी ने आभूषण खरीदे।
जिले में आभूषण की करीब 100 दुकानें हैं। दुकानदार नवीन का कहना है कि चांदी के सिक्कों के साथ बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की ज्यादा मांग रही। कारोबार अच्छा गया है। करीब 20 करोड़ तक का कारोबार हुआ है। वहीं मिठाईयों की खूब बिक्री हुई। खोआ से बनी बर्फी, कलाकंद के अलावा ड्राई फ्रूट की भी खरीदारी खूब हुई है। दुकानदार कपिल, राजेश ने बताया कि कारोबार काफी बेहतर रहा। दिवाली में और खरीदारी होगी।
विज्ञापन

कपड़ा दुकानदार रामपाल ओर रोहित ने बताया कि महिला जहां लहंगा चोली की ज्यादा खरीद की। वहीं, पुरुषों ने कुर्ता पायजामा की खरीदारी की। जीएसटी की कटौती की वजह से कपड़ा कारोबार को रफ्तार मिली है।
-
जिले में 300 से अधिक कार बिकी
धनतेरस पर वाहनों के कारोबार ने खूब रफ्तार पकड़ी। जिले भर में 300 से अधिक कार बिके। करीब 700 दोपहिया वाहन बिके हैं। इनमें से 200 इलेक्ट्रिक स्कूटी थी। कार शोरूम के मैनेजर विवेक सैनी ने बताया कि धनतेरस के दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इस वजह से लोग इस दिन खरीदारी पसंद करते हैं।
-
सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों की हुई:
धनतेरस पर सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों की हुई। दुकानदार सुनील, नितेश ने बताया कि अधिकतर लोग धनतेरस पर नए बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। ग्राहक तांबे से बने कलश, कांसे की थाली, पीतल का लोटा खरीदते हैं। अच्छी खरीदारी हुई है। पूरा दिन ग्राहकों की भीड़ रही।
-
इलेक्ट्रानिक्स बाजार भी चमका:
शहर में इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की 100 से अधिक दुकानें हैं। दुकानदार सुखपाल ने बताया कि धनतेरस पर वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी की अच्छी खासी मांग रही। मोबाइल और स्मार्ट वाच की भी खरीदारी हुई है। सामान खरीदने के लिए लोग फाइनेंस तक का सहारा ले रहे हैं। कारोबार अच्छा हुआ है।
-
वर्जन:
जीएसटी कम होने से बाजार में इस बार तेजी दिखाई दी। ग्राहकों की भीड़ के चलते जाम लग गया जिससे ग्राहकाें कोे भी परेशानी हुई। जिससे कई ग्राहक नहीं आ सके। इसी ऑनलाइन खरीददारी से भी मार्किट पर काफी असर दिखाई दिया। सुरेंद्र वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें