फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ऑफिस की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की गिरी दीवार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में मंगलवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार का एक हिस्सा पास में ही खड़ी कार व रेहड़ी पर जा गिरा। अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी क्याेंकि यहां दिन में लोग बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर में बड़ा तालाब परिसर में जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय बना है। आसपास काफी मकान बने हुए हैं। कार्यालय की मेन रोड वाली साइड की एक दीवार पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। इसकी शिकायत आसपास के लोग जिला शिक्षा अधिकारी से भी कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दीवार को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक बार तो अपने स्तर पर दीवार पर एक बैनर भी लगाया गया था कि यह दीवार गिरने वाली है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें