फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मजदूरों की मौत जिम्मेदारों की अभी भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी, सोशल मीड़िया पर तेजी से वायरल हो रहा घटना का वीड़ियों

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 18 नवंबर को शहर में बेसमेंट की खुदाई के समय मिट्टी के नीचे दबने से हुई 3 मजदूरों की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस अभी दुकानदार और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज हुए पांच दिन हो चुके हैं। पुलिस जिम्मेदारों पर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हादसे के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ठेकेदार व 3 मजदूर बेसमेंट की खुदाई के बाद लोहे के सरिए और लकड़ी के फट्टे बांधने में लगे हैं, तभी अचानक एक साइड की पूरी दीवार मिट्टी खिसकने के बाद गिरती है और चंद सेकेंड में ही 10 फीट गहरा बेसमेंट मिट्टी गिरने के बाद सड़क के लेवल पर आ गया। हादसे में ठेकेदार को तो जिंदा बचा लिया गया था, लेकिन दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी। मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि 18 नवंबर की शाम गर्ल्स स्कूल के पास बलभद्र सराय के सामने एक दुकान की बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा था। उस वक्त दो महिलाएं व दो पुरुष काम में जुटे थे। कुछ मिस्त्री बाहर की तरफ काम कर रहे थे। चारों तरफ सरियों का पीलर खड़ा करने के बाद दीवार पर लकड़ी के फट्टे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान साथ लगते प्लॉट की मिट्टी खिसक गई और वहां काम कर रहे प्रेम ठेकेदार, खुमान उर्फ पप्पू, सुनीता व लक्ष्मी उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रेम ठेकेदार को जिंदा निकाला गया था जबकि सुनीता, लक्ष्मी व खुमान उर्फ पप्पू के शव निकाले गए थे। मृतकों में शामिल सुनीता व लक्ष्मी मध्यप्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली थी, जबकि पप्पू उर्फ खुमान टीकमगढ़ का रहने वाला था। शहर थाना पुलिस ने मृतका सुनीता के पति रामभजन की शिकायत पर जयकुमार व प्रेम ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन पांच दिन बीतने के बाद अभी तक दुकान मालिक और ठेकेदार दोनों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें