फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर बिजली देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिला सचिवालय में ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हरियाणा में भी देने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इसके पश्चात उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली सरकार 7 वर्ष से अपनी जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे की आपूर्ति कर रही है। जबकि हरियाणा बिजली की कमी से जूझ रहा है, गांवों के साथ-साथ शहरों के लोग भी लंबे-लंबे कई घंटों के कट से परेशान हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। बिजली की कमी से जिले का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो कि इस परेशानी से न जूझ रहा हो। आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की जनता की बिजली के समस्या को दूर करने 200 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ साथ 24 घंटे बिजली मुहैया कराने व किसानों को बिजली पानी के कनेक्शन दिलाने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेखा दहिया, निकिता सिंह, सचिव विजयपाल, भोला राम, संजय रोहिल्ला, आकाश यादव, नवीन, रमन, तरुण व सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें