फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Fri, 06 Feb 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीआईआईए के सभागार में आयोजित पुलिस और उद्योग जगत की बैठक। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभागार में पुलिस और उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा ने औद्योगिक क्षेत्र में बीट कांस्टेबल की नियमित तैनाती कनरे, निरंतर पुलिस गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की मांग की।
एसपी प्रशांत किरण ने अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया ताकि किसी अप्रिय घटना में त्वरित कार्रवाई हो सके। उन्होंने फर्जी योजनाओं, साइबर ठगी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उद्योग प्रतिनिधियों ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, गेटेड औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत और कबाड़ व्यापारियों के सत्यापन जैसे मुद्दे उठाए। एसपी ने इन सभी पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में बीआईआईए के मानद सचिव हरीश गौड़ ने सीसीटीवी स्थापना के संभावित स्थानों की जानकारी साझा करने का अनुरोध किया, ताकि उद्योगों के सहयोग से सामूहिक निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें