महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुईं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस शिविर में शामिल स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी व डॉ. रेनू के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं को पांच दलों में विभाजित कर महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने कालेज परिसर, पार्किंग क्षेत्र में सफाई की।
इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वच्छता ही सेवा की संकल्प को साकार किया। शिविर के दौरान एडवाइजरी कमेटी की सदस्य डॉ. स्वाति, डॉ. सुनीता के अलावा महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. यशपाल, डॉ. जयश्री, डॉ. योगेश , डॉ. शर्मिला, डॉ. शिवानी, डॉ. अनीता उपस्थित रहीं।