फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड में वीरवार को तालमेल कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान कैलाश चंद गुर्जर ने की। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों ने गत दिनों रोडवेज परिचालक के साथ हुई मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले परमिट बस संचालक ने डहीना बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। डहीना पुलिस चौकी ने मारपीट के आरोपी को चौकी में अभी तक नहीं बुलाया है। केवल रोडवेज कर्मचारियों को ही चौकी में बुलाया जा रहा है। इससे उनमें रोष है। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 4 अक्टूबर को रोडवेज कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजपाल यादव, शिवकुमार, रवि कुमार, राजवीर फोगाट, उधम सिंह, राजेंद्र टीकला, धर्मवीर, सतीश, प्रवीण यादव, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार, रामअवतार, नरेंद्र, अरविंद, सतपाल, रवि कुमार, रोहताश शर्मा, सुरेश कुमार, रणबीर, संजय यादव, विकास, विनय कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें