फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने गया दीपक

Fri, 10 Feb 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव मुंडिया खेड़ा में एक युवक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने के लिए रवाना हुए। हेलीकॉप्टर में दूल्हे को देखने के लिए गांव मुंडिया खेड़ा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

गांव मुंडिया खेड़ा निवासी दीपक कुमार दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करते हैं। उनके पिता इंडियन नेवी में दिल्ली में तैनात हैं। दीपक का बचपन का सपना था कि वह हेलीकॉप्टर में बैठे। कुछ माह पहले ही दीपक की गांव खरखड़ा निवासी एमए-बीएड विनती के साथ सगाई हुई थी। विनती के पिता कोर्ट में टाइपिस्ट हैं। शुक्रवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के गांवों की दूरी महज कुछ किलोमीटर की है। दीपक की शादी फाइनल होते ही उनके पिता ने एक कंपनी के जरिए हेलीकॉप्टर बुक किया और शुक्रवार को अपने लाडले बेटे को दुल्हन लाने के लिए गांव मुंडिया खेड़ा से हेलीकॉप्टर से गांव खरखड़ा भेजा। गांव में हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दीपक के दादा व ताऊ भी आर्मी से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें