खोल। बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ-ग्रीफ) में दो साल पूर्व बतौर चालक भर्ती हुए क्षेत्र के गांव पाली निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
जानकारी के अनुसार दीपक की तैनाती हिमाचल में थी। 17 जुलाई को वह चंडीगढ़ से ट्राले में सामान लेकर हिमाचल के लिए निकला था। हिमाचल की पहाड़ियों में ट्राला सहित सतलज नदी में गिर गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जिस कारण उसकी मां, बहन व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पाकर ग्रामीण भी दुखी हैं। सभी एक ही आस लगाए बैठे है गांव का बेटा दीपक सही सलामत घर आ जाए। गांव से भी कुछ लोग उसकी तलाश के लिए हिमाचल गए हुए हैं।