फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंडी में गेहूं की घट रही आवक

Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में अब गेहूं की आवक कम होती नजर आ रही है। शनिवार को मंडी में कुल 120 गेट पास जारी किए गए। करीब 3500 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। गेहूं की उठान तेजी से हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 6 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया गया, जो आवक से कहीं अधिक है। इससे मंडी में जमा स्टॉक धीरे-धीरे कम हो रहा है और व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
भुगतान के मामले में भी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। अब तक किसानों को कुल करीब 45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
प्रशासन ने कहा कि अंतिम चरण में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शेष फसल का उठान समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें