फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मोहल्ला आनंद नगर निवासी हरिओम (49) की शनिवार को कसौला चौक के पास रेल कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जीआरपी टीम को कॉरिडोर के नीचे एक ऑटो खड़ा मिला और ऊपर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उनकी बड़ी बेटी की शादी 25 नवंबर को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।
मौके पर पुलिस पहुंची तो हरिओम के मोबाइल पर उसकी पत्नी की बार-बार कॉल आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई को घटना की सूचना दी।
हरिओम तीन भाइयों में से एक थे। हरिओम ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार बेटियों के पिता थे और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बड़ी बेटी की शादी में महज 12 दिन बाकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। करीब 8 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें