फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नूंह से होते रेवाड़ी पहुंची साइकिल रैली

Tue, 19 Nov 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। रेवाड़ी में पहुंचने पर साईकिल रैली का स्वागत करते हुए। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नशामुक्ति विषय पर 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी और 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के ऑफिसर कर्नल सोमबीर डबास की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई है। यह रैली नूंह से होती हुई रेवाड़ी पहुंची। रैली का स्वागत 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वीएम सिंह, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, जेसीओ एवं एनसीओ तथा एनसीसी कैडेट्स ने किया। रैली का स्वागत लेफ्टिनेंट संजय कुमार, प्रदीप अहलावत, डॉ. दिनेश कुमार, राकेश सिंघल और एनसीसी कैडेट्स ने किया। इसके बाद नशा मुक्ति विषय पर प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीसी एयर विंग के कैडेट राहुल की ओर से नशा मुक्ति अभियान पर अपना संदेश दिया गया। दूसरे एनसीसी कैडेट राहुल द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया और सकारात्मक सोच व मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर नशे से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें