फोटो : 12रेवाड़ी। युवा समारोह हिंडोला में सम्मान हासिल करते केएलपी कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित युवा महोत्सव हिंडोला 4.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के क्षेत्रीय युवा समारोह संयोजक डॉ. अनिल यादव और डॉ. गायत्री यादव ने बताया कि गत 14, 15 और 16 नवंबर को आयोजित इस युवा महोत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोली में प्रथम, नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य व पोस्टर मेकिंग में द्वितीय और एकल नृत्य(महिला), उर्दू कविता और कोलाज में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान अशोक सोमाणी, महासचिव कपिल कुमार गोयल तथा कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं उनके प्रभारी प्राध्यापकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।