दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे नंबर आठ पर रेवाड़ी के गाँव निखरी के पास झाड़ियों में निवस्त्र हालत मे खून से लहूलुहान हालात मे पड़े शव को देखकर सनसनी फैल गई। शव निवस्त्र हालात में था और फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल सिर में लगी चोटों और आसपास से मिले साक्ष्यों के आधार पर माना जा रहा है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव निखरी के निकट ग्रामीणों को एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों द्वारा शव पड़ा होने की सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी गई। मृतक के सिर पर चोट के कई निशान और शरीर पर महज अंडरवियर था। वहीं मौके पर घसीटने के भी निशान हैं।
ऐसे में काफी हद तक माना जा रहा है कि युवक को घसीटकर झाडिय़ों में ले जाकर पत्थर से कई वार कर हत्या की गई और फिर इसके बाद फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों को बुलाने के साथ ही एरिए में मुनादी भी कराई गई। लेकिन काफी कोशिश के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-डीएसपी भी पहुंचे, लिया जायजा
मामले की जानकारी आने के बाद धारूहेड़ा थाना प्रभारी अमन सिंह के साथ ही डीएसपी मोहम्मद जमाल भी मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाईवे पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कहीं और हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शिनाख्त के लिए शव को रेवाड़ी सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
-अमन सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा