पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
रेवाड़ी में गांव कालाका स्थित जलघर के निकट से पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ काबू किया है। आरोपी ने एक डिब्बी में स्मैक छुपाई हुई थी। पुलिस ने डिब्बी से 20 पाउच स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी ककी पहचान गांव मांढैया कलां निवासी राहुल उर्फ काले के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद एएनसी की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक जलघर के सामने खड़ा दिखाई दिया। टीम को देखते ही युवक खेतों की तरफ भाग गया।
मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस की टीम ने पीछा कर खेतों की तरफ भाग रहे युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव मांढैया निवासी राहुल उर्फ काले बताया। सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान को आरोपी से एक डिब्बी मिली, जिसमें सिल्वर पेपर के पाउच रखे हुए थे। 20 पाउस से पुलिस ने दो ग्राम 51 मिलीग्राम स्मैक बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ माडल टाउन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।