फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: गांव जुई में दो बाइकों की भिंड़त, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 18 May 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बाढड़ा में विशाल टाईल्स नाम की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने पिता रोहतास और चाचा रामचंद्र के साथ अपने घर लौट रहा था। उसने बताया कि उसका पिता और चाचा बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढड़ा के गांव जुई में देर रात एक दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोपी निवासी रोहतास के रूप में हुई है। बढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दूसरे बाइक चालक पर केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बाढड़ा में विशाल टाईल्स नाम की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने पिता रोहतास और चाचा रामचंद्र के साथ अपने घर लौट रहा था। उसने बताया कि उसका पिता और चाचा बाइक पर सवार थे और पीछे गाड़ी लेकर आ रहा था। इसी बीच जब वे रात साढ़े सात बजे बाढड़ा जुई रोड पर एसएम अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परजिनों को सौंप दिया
इसमें उसके पिता और चाचा घायल होने के कारण बेहोश हो गए। बाद में उसने आरोपी बाइक चलाक से नामपता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश निवासी अहमदवास खेड़ा बताया। इसके बाद दोनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसके पिता रोहतास ने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि उसके चाचा रामचंद्र को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। उसका आरोप है कि दूसरे बाइक चालक ने लापरवाही से उसके पिता की बाइक टक्कर मारी है। उसने पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  सूचना के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी शव गृह में रखवा दिया और वीरवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परजिनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें