रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला हरदोई निवासी विकास के रूप में हुई है।
जांचकर्ता महिला एसआई हीरामणी ने बताया कि आरोपी ट्रक पर क्लीनर लगा हुआ था। जिस ट्रक पर आरोपी लगा हुआ था वह ट्रक नाबालिग के घर के सामने खड़ा किया जाता था। वहीं पर आरोपी की नाबालिग के साथ जान पहचान हो गई।
24 फरवरी की रात को आरोपी ने नाबालिग को फोन कर बुला लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 25 फरवरी को महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।