फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से तंग आकर मंजू ने दी थी जान

Sun, 06 Sep 2015 12:14 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलमार्ग स्थित गांव सीहा के पास बृहस्पतिवार रात हुई महिला के मौत के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक पति से परेशान होकर ही महिला ने जान दी थी। जीआरपी ने मायके वालों की तहरीर पर पति कृष्ण कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बता देंकि रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलमार्ग स्थित गांव सीहा के पास सीहा की रहने वाली मंजू का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मौत की वजह का खुलासा कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मंजू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। जीआरपी ने मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर आरोपी पति कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोर्ट ने आरोपी कृष्ण कुमार को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है।

मानसिक प्रताड़ना से थी परेशान
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि कृष्ण कुमार की तीसरी पत्नी मंजू मानसिक प्रताड़ना के चलते परेशान थी। बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। इसके बाद मंजू घर से चली गई। रात तक घर नहीं लौटी तो कृष्ण कुमार उसे खोजने निकला। गांव के पास ही स्थित रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलवे ट्रैक पर उसे मंजू का शव मिला। जिसे वह घर ले आया था।
विज्ञापन


तीसरी पत्नी ने भी लगाया मौत को गले  
मंजू कृष्ण कुमार की तीसरी पत्नी थी। उसने भी अन्य दो पत्नियों की तरह जान दे दी। 1982 में शादी के छह साल बाद कृष्ण कुमार की पहली पत्नी शकुंतला ने भी आग लगाकर जान दी थी। इसके बाद दूसरी पत्नी बिमला ने भी 2002 में कुएं में कूदकर जान दी थी और अब 2015 में उसकी तीसरी पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें