क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जखौरा से ललिपुर की ओर आ रही टैक्सी तेज गति से भागने के कारण आलापुर तिगैला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। टैक्सी पलटने से ग्राम सेमराडांग निवासी जालम (67 वर्ष) पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में सोना(53 वर्ष) पत्नी जयराम, जयराम (55 वर्ष) पुत्र छक्कीलाल, स्वाती(07 वर्ष) पुत्री जयराम निवासी ग्राम भैलोनीसूबा बार, केरा र्बाइ (30 वर्ष) पत्नी सरदार सिंह व राजनंदनी(07 वर्ष) पुत्री सरदार सिंह निवासी ग्राम नौहरकलां थाना जखौरा आदि घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जालम पुत्र रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा पांच अन्य मरीजों का इलाज किया जा रहा है।