फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप का टायर निकला, पशुओं को छोड़ भागे पशु चोर

Sat, 24 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटकासिम के पास टायर निकलने के बाद खराब हुई पिकअप में पशुचोर गांव गुजर्रवास व झाड़ौदा से शुक्रवार रात चुराईं दो भैंसें और तीन कटड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव झाड़ौदा निवासी जगराम के प्लॉट में एक भैंस और दो कटड़ी बंधी थीं। देर रात चोरों ने पशुओं को खोलकर पिकअप में बांध लिया।

वारदात का पता शनिवार सुबह पता चला। वहीं गांव गुर्जरवास निवासी हवा सिंह ने शक्रवार रात अपनी भैंस व कटड़ी को प्लाट में बांधा हुआ था। रात को चोरों ने प्लाट से भैंस व कटड़ी चोरी कर ली। कोटकासिम के पास पहुंचने पर बदमाशों की पिकअप गाड़ी का टायर निकल गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को आता देख चोर पिकअप को वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
---------------
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। शुक्रवार रात गश्त के बावजूद चोरी होने पर कोसली थाना प्रभारी से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल यादव, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें