रेवाड़ी में दो महिलाओं ने राजस्थान की एक महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर उसके जेवरात और मोबाइल फोन ठगने की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब वह बस से उतरकर पैदल चलने लगी तो दो महिलाओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
रेवाड़ी में औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा बस स्टैंड से कुछ दूरी पर दो महिलाओं ने राजस्थान की एक महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर उसके जेवरात और मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस प्रकार दिया नोटों की गड्डियां लालच
जानकारी के अनुसार राजस्थान के पदमाड़ा खुर्द की रहने वाली शिवानी किसी काम से बस से बहरोड़ से धारूहेड़ा आई थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह बस से उतरकर पैदल चलने लगी तो दो महिलाओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इन महिलाओं ने उसे नोटों की गड्डियां दिखाई तो वह लालच में आ गई। दोनों महिलाएं उसे पार्किंग में ले गई।
वहां दोनों महिलाओं ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसका सोने का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स व मोबाइल फोन रूमाल में लपेट लिए। इसके बाद उन्होंने एक रूमाल उसके बैग में रख दिया। महिलाओं के जाने के बाद रूमाल खोलकर देखा तो उसमें मिट्टी का ढेला और कागज के टुकड़े मिले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।