मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव करनावास के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराने से उसमें सवार चाचा और छह साल के भतीजे की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे नंगली परसापुर के रहने वाले कमलजीत(25) पत्नी सतपाल, भाभी सुशीला और भतीजे हर्ष(6) के साथ कार से बावल की ओर जा रहे थे।
अभी वह करनावास गांव तक ही पहुंचे थे कि उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
राहगीरों ने किसी तरह कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देते हुए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कमलजीत और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल सुशीला और सतपाल का इलाज चल रहा है।