फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर बंदी, 11 बाइक बरामद

Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 11 बाइक बरामद कर लिया है। चोरों ने बताया कि वह बाइक का फर्जी कागजात तैयार कर नंबर प्लेट बदलकर ऊंचे दाम पर बेच देते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बीस से अधिक बाइक लोगों को बेची है। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि जलालपुर एसओ अनिल कुमार सिंह, दरोगा रुद्रभान पांडेय, गजाधर मिश्र, सर्वेश कुमार, शम्सुद्दीन खां, शम्सेर सिंह सिपाही के साथ रविवार को वाहनों की

चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कोड़वा मसूदपुर के पास वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर दौलत चौहान पुत्र बखेड़ू के माकन व अहाते से 11 बाइक
विज्ञापन


बरामद की। गिरफ्तार चोर कबूलपुर निवासी अहमद और नहोरा डेरवा निवासी अवधनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि वह बाइक चुराकर फर्जी तैयार कर उसे बेचते हैं। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी समेत गंभीर मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें