फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस में आग, यात्री बचे

Fri, 09 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
टूरिस्ट बस में आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिधरावली के पास टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। चालक की सजगता के चलते समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। सूचना पर मानेसर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक निजी टूरिस्ट बस दोपहर के समय जयपुर से दिल्ली जा रही थी। जिले की सीमा से सटे गुड़गांव के गांव सिधरावली के पास पहुंचते ही अचानक बस में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। बस में आग लगती देख चालक ने आनन-फानन में बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला। वहीं घटना की जानकारी मानेसर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें