फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालेसर मालिक ने छह साल की दलित बच्ची से किया रेप

Fri, 09 Sep 2016 12:58 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पालेसर मालिक ने छह साल की दलित बच्ची को किसी बहाने से पालेसर बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। खून से लतपथ बच्ची घर पहुंची तो न सिर्फ परिवारीजन, बल्कि ग्रामीण भी हतप्रद रह गए।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद एसपी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के अलावा पीड़ित परिवार से घटना की बाबत पूछताछ की। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्ची को उपचार व डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर पालेसर है। पालेसर मालिक दोपहर करीब दो बजे गांव की छह साल की दलित बच्ची को बहाने से पालेसर बुला ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पालेसर मालिक वहां से खिसक गया।
विज्ञापन


खून से लतपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो सभी परिवारीजन दंग रह गए। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने वारदात की सूचना जगतपुर पुलिस को दी। बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानेदार बीएन शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी गौरव श्रीवास्तव को दबोच लिया। एसपी विनय यादव भी पहुंचे और मामले की पड़ताल की।

एसपी विनय यादव का कहना है कि जगतपुर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी गौरव श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें