फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसर की के तीन सेट मिले, गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 39 सेंटरों पर करीब अठारह हजार अभ्यार्थियों ने भिवानी बोर्ड की ओर से आयोजित एचटेट लेवल-1 व लेवल-2 की परीक्षा दी। दो सेंटर पर यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई।
विज्ञापन


शनिवार को लेवल-3 का पेपर रद होने के बाद अभ्यार्थियों को रविवार को भी पेपर रद होने का डर सता रहा था और इसी खौफ के साए में उन्होंने परीक्षा दी।

हालांकि परीक्षा देकर आए भावी अध्यापकों का कहना था कि पेपर तो अच्छा हुआ। वहीं शाम को पेपर रद होने की आशंका उस समय तेज हो गई, जब शहर में स्थित उमा भारती माध्यमिक विद्यालय में एसपी पुलिस अमले के साथ जा पहुंचे।

इस दौरान परीक्षा केंद्र में चेकिंग के दौरान एक महिला के पास से पेपर के तीन सेटों की आंसर की भी मिली। हालांकि जांच में आंसर की का मिलान नहीं हो सका। पूछताछ के बाद देर शाम तक पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


एसपी बलवान सिंह राणा को सूचना मिली कि शहर के झज्जर चौक के पास स्थित उमा भारती स्कूल में किसी अभ्यर्थी के पास आंसर-की है।

मामले की जानकारी पर पुलिस और परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान उन्हें जिले के ही गांव कुमरौधा निवासी एक महिला मंजीत के पास से आंसर-की के तीन सेट(ए, बी और सी) मिले।

पुलिस ने परीक्षा से जुड़े केंद्र पर आंसर-की को चेक कराया, जिसका प्राथमिक तौर पर मिलान नहीं हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया है।

असमंजस में हैं अभ्यर्थी
जिले भर से तीनों लेवल 26983 भावी अध्यापकों के भविष्य पर अभ्यर्थियों को एक बार फिर शंका है। यहां यह बताना जरूरी है कि अध्यापक बनने की चाह रखने वाले का एचटेट क्वालीफाई करना जरूरी होता है, तभी वह अध्यापक के लिए निकलने वाले रिक्त पदों के के लिए आवेदन कर सकता है।

जाम को नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने
सुबह साढ़े दस बजे व शाम के तीन बजे आयोजित होने वाली परीक्षा के चलते शहर में लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाम पर को लंबा नहीं होने दिया गया। जिले में रविवार को लगभग 18 हजार अभ्यर्थियों के पेपर देने के चलते पुलिस ने भी अपने स्तर पुख्ता प्रबंध किए थे। बावजूद इसके कई जगह जाम जैसी समस्या का सामना राहगीरों को करना पड़ा।

एचटेट परीक्षा के चलते शहर था छावनी में तब्दील
जिले में 39 परीक्षा केंद्रों पर एक पुलिस अधिकारी के साथ पूरा पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं शहर में अफरा-तफरी को माहौल ने रहे उसके लिए भी शहर के प्रत्येक चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था।

रविवार को 24 अतिरिक्त फ्लाइंग स्कवायड
शनिवार को पेपर रद्द होने के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली तथा जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया के साथ मिलकर अतिरिक्त 24 नए फ्लाइंग दस्तों का गठन किया। गौरतलब है कि शनिवार को 39 परीक्षा केंद्रों पर इतनी ही संख्या में फ्लाइंग दस्ते बनाए हुए थे।

क्या कहना है भावी अध्यापकों का
पेपर बहुत अच्छा हुआ है,लेकिन पिछले पेपर की तरह पेपर रद होने का डर लग रहा है। समय की बर्बादी के साथ मानसिक स्थिति पर फर्क पड़ता है।
-सतपाल, अभ्यर्थी, खोड़
----------
पेपर तो अच्छा हुआ है लेकिन अधिकारी पेपर रूम के अंदर घड़ी तक नहीं ले जाने दे रहे थे। टाइम का पता नहीं लग रहा है कि कितना टाइम बचा हुआ है कितना टाइम हो च
ुका है।
-जयकिशन, अभ्यर्थी, सिधरावली
----------
पेपर सही था लेकिन पिछले पेपर की तरह इस बार भी पेपर रद न हो जाए इस बात की चिंता सता रही है। पेपर ओवरऑल अच्छा था।
-प्रकाश, अभ्यार्थी, गढ़ी
---------------------
फ्लाइंग स्क्वायड की तलाशी में आरोपी महिला के पास से आंसर-की के तीन सेट मिले थे। प्राथमिक जांच में आंसर-की का मिलान नहीं हुआ है। महिला को गिरफ्तार करने के  बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-बलवान सिंह राणा, एसपी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें