फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: अमित शाह के पीएसओ के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी, चाचा के घर में भी लगाई सेंध

Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पीएसओ के चाचा सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर में भी सेंध लगाई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव चिल्हड़ में शुक्रवार रात को चोरों ने एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर में सेंध लगा लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। चोरों ने दिल्ली पुलिस में कार्यरत उनके भतीजे के घर में भी चोरी की वारदात की है। बताया जा रहा है कि उनका भतीजा गृह मंत्री अमित शाह के पीएसओ हैं। शनिवार की सुबह चोरी की वारदात का पता लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


गांव से चिल्हड़ निवासी दयानंद यादव सीमा सुरक्षा बल से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। शुक्रवार की रात को चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी और एक कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख 75 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर उनके भतीजे दिल्ली पुलिस में कार्यरत नरेंद्र यादव के घर में भी घुस गए।

चोरों ने यहां से भी संदूक में रखे चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। जाते समय चोर रसोई में रखा करीब पांच किलोग्राम देसी घी भी अपने साथ ले गए। शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य उठे रसोई व कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने दिल्ली पुलिस में कार्यरत नरेंद्र यादव की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें