फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कृषि मंत्री के प्रोजेक्ट के शिलान्यास से पहले चिड़ी में फायरिंग, आपस में भिड़े ग्रामीण

Sat, 07 May 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रशासन ने नाले की खुदाई का कार्य रुकवा दिया। भारी संख्या में पुलिस पहुंची। एसपी बोले कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी में रविवार शाम को कृषि मंत्री जेपी दलाल को 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी है। इसके एक दिन पहले प्रोजेक्ट को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। न केवल हवाई फायरिंग की गई, बल्कि दो लोग घायल भी हो गए। एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं। जिस पक्ष की गलती होगी, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुताबिक ड्रेन नंबर आठ में खिड़वाली लिंक ड्रेन मिलती है, जो चिड़ी, कटवाड़ा, खिड़वाली व आसपास के बारिश के पानी की निकासी करती है। योजना के तहत इस ड्रेन को पक्का किया जाना है। साथ ही चिड़ी गांव से खिड़वाली लिंक ड्रेन में एक अलग लिंक ड्रेन बनाई जानी है। 10 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री को करना है। चिड़ी की लिंक ड्रेन की खुदाई का कार्य बुलडेजर से शनिवार को विभाग ने शुरू करवाया था। अचानक चिड़ी गांव से दो गुट मौके पर पहुंचे और ड्रेन को लेकर आपस में उलझ गए। 

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को मुंह पर थप्पड़ मार दिया। दूसरे पक्ष के एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर कर दिया। मामला बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा और दोनों पक्षों को लेकर लाखनमाजरा थाने में लाया गया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री का शनिवार शाम चार बजे का कार्यक्रम तय, विवाद से टल भी सकता है दौरा 
जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पहले से तय कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल रविवार शाम 4 बजे गांव चिड़ी में आएंगे। वहां पर लिंक ड्रेन की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे पानी निकासी के उद्देश्य से अंडर ग्राउंड वाटर पाइप लाइन एवं सोलर ट्यूबवेल की भी नींव रखेंगे। उधर, जानकारों का कहना है कि चिड़ी गांव के दो पक्षों के बीच लिंक ड्रेन को लेकर हुए आपसी विवाद के चलते कार्यक्रम टल भी सकता है।
 

एक पक्ष पर थप्पड़ मारने का आरोप है, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा हवाई फायर करने की बात सामने आई है। अब सवाल उठता है कि झगड़ा पहले किसने किया। क्या दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बचाव में फायर किया है या दहशत फैलाने के लिए। हर दृष्टिकोण से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक।

10 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत खिड़वाली लिंक ड्रेन को पक्का किया जाएगा और चिड़ी लिंक ड्रेन को उसमें मिलाया जाएगा। साथ ही ड्रेन नंबर आठ के पास पंप सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि तेजी से पानी को खेतों से निकाला जा सके। रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उससे पहले शनिवार को जब विभाग की टीम बुलडोजर से खुदाई कर रही थी तो चिड़ी के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद काम बंद करना पड़ा।  -रामनिवास, कार्यकारी अभियंता भालौठ सब ब्रांच। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें