फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर महिला को मारी टक्कर, भर्ती

Thu, 04 Feb 2016 01:15 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी करने और रकम देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने कोसली निवासी महिला एलआईसी कर्मी को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दादरी निवासी आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल महिला रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जानकारी के बाद कोसली पुलिस ने पीड़िता के बयान ले लिए हैं।
विज्ञापन

कोसली निवासी एक महिला एलआईसी रोहतक में पिछले दो साल से कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। अभी वह एक परिचित शख्स के साथ स्कूटी पर कैंब्रिज स्कूल तक ही पहुंची थी कि पीछे से एक कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति और महिला दोनों घायल हो गए। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने कोसली पुलिस को दिए बताया बताया कि कार से टक्कर मारने वाला युवक दादरी निवासी अंकित है और पिछले काफी समय से शादी करने और रुपयों की मांग कर परेशान कर रहा था।
-------
दादरी में हुई थी आरोपी से पहचान
पीड़िता ने बताया कि रोहतक से पहले उसकी पोस्टिंग दादरी में थी। वहां एलआईसी के काम से ही युवक अंकित आता था। पहले से ही शादीशुदा अंकित ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और उससे शादी की जबरदस्ती कर रहा था जबकि वह शादी के लिए मना कर रही थी। इसके अलावा तलाक के एवज में दिए जाने वाले हर्जाने की मांग की रकम भी उसी से मांगता था।
विज्ञापन

-------
09 जनवरी को रोहतक महिला थाने में कराया था केस
पीड़िता के अनुसार अंकित के आए दिन परेशान करने और एक बार पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद वह स्टाफ के लोगों के साथ रोहतक स्थित महिला थाने गई थी। जहां उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद कोर्ट के सामने बयान भी दिए थे। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

-------
पीड़ित महिला के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। -नरेंद्र सिंह, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें