फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा, ढाई साल पहले हाथ-पैर बांध कर किया था दुष्कर्म

Wed, 13 Apr 2022 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दोषी ने ढाई साल पहले हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया था। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में ट्यूशन जा रही छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को ढाई साल बाद स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा 11 नवंबर 2019 को दोपहर बाद सवा 3 अपने घर से ट्यूशन पर जा रही थी। वह गली में पहुंची तो एक कमल किशोर ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती खींच कर उसे एक मकान में ले गया। उस समय युवक के और भी साथी वहां मौजूद थे। आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और मुंह पर रुमाल बांध दिया था।

युवकों ने उसके हाथ भी बांध दिए थे। शाम को 6 बजे आरोपियों ने कमरे से उसे बाहर निकाला और पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन


अपने बयान में छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने बाद में मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस द्वारा अदालत में रखे गए ठोस सुबूतों के आधार पर  कोर्ट ने कमल किशोर को दुष्कर्म का दोषी माना है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव ने बुधवार को दोषी को 10 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें