फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पंजाब के हरिके पतन से बरामद किया गया रवि का फर्जी पासपोर्ट

Wed, 13 Apr 2022 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

रवि पर गैर कानूनी और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। आरोपी को फतेहाबाद पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा फतेहाबाद जिले के गांव अहरवां के पते पर करण नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपी रवि को पुलिस पंजाब से फतेहाबाद लेकर आई। यहां उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने पंजाब के हरिके पतन क्षेत्र से रवि द्वारा बनवाया गया फर्जी पासपोर्ट बरामद किया है। इसके लिए पुलिस रवि को अपने साथ पंजाब लेकर गई थी। गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस जम्मू से मुख्य आरोपी रवि को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
 
यह था पूरा मामला
दरअसल, पंजाब के तरनतारन निवासी रवि को जम्मू पुलिस ने सोनीपत में गिरफ्तार किया था। जम्मू पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उस पर गैरकानूनी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। जम्मू पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि रवि का पासपोर्ट फर्जी है, जिसे फतेहाबाद के गांव अहरवां के पते पर बनवाया हुआ है। इसके बाद सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी गई थी। फतेहाबाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जांच की तो सामने आया कि हरमनप्रीत नाम के शख्स की मदद से रवि का फर्जी पासपोर्ट बना था। 
विज्ञापन


इस मामले में छह लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
आतंकी हैंडलर रवि सहित दो लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रवि का फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में दसवीं कक्षा का जाली सर्टिफिकेट तैयार किया गया था। जाली सर्टिफिकेट तैयार करने वाले राजेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राजेंद्र चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में कंप्यूटर टाइपिंग का इंस्टीट्यूट चलाता था। उसने दसवीं का जाली सर्टिफिकेट बनाने के लिए डेढ़ हजार रुपये लिए थे।
 

फतेहाबाद पुलिस की जांच फर्जी पासपोर्ट मामले को लेकर थी। आरोपी रवि का फर्जी पासपोर्ट बरामद कर लिया गया है। - सुरेंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें