फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गादला मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गादला में दशहरा के दिन दो गुटों के बीच हुए विवाद को अब एसआईटी (स्पेशल इनवैस्टीगेशन टीम) सुलझाएगी। इस कमेटी में कोसली डीएसपी विरेंद्र सिंह, रेवाड़ी डीएसपी विरेंद्र सैनी, रोहड़ाई नवनियुक्त थाना प्रभारी उदयभान, महिला सैल से इंस्पेक्टर सुशीला, सब इंस्पेक्टर जयभगवान शामिल है।
विज्ञापन


ये जानकारी रोहडाई थाना के इंचार्ज उदयभान ने दी। उन्होंने बताया कि एक जाति के दो गुटों के बीच एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हो गया था, इसमें एक पक्ष ने जहां मारपीट का मामला दर्ज करवाया था वहीं दूसरे पक्ष ने झगड़े का कारण महिला के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ तथा विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था । झगड़े को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया था।

रोहड़ाई पुलिस इस मामले अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं  पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। हालांकि प्रशासन ने गांव से पुलिस फोर्स को कम कर दिया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल भी नही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से कसर नही छोड़ रहा है कि किसी तरह से गांव में शांति बनी रहे और इसी प्रयास में एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन


क्या था झगड़े का कारण
 गांव में दशहरा के दिन रामलीला झांकी के दौरान एक पक्ष के एक युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी जो थाने में शिकायत के बाद पुलिस के सामने देर रात बात झगड़े में बदल गई और इंद्रजीत व बिजेंद्र पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि झगड़े में बिजेंद्र के पक्ष ने इंद्रजीत के पक्ष को चोट मारी।

तनाव नहीं  फिर भी पुलिस है तैनात
आखिर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गांव में कहीं झगड़ा ना हो जाए, इस  मुददे को लेकर अभी भी गांव में पुलिस तैनात है। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े व एक दुसरे के ऊपर करवाए गए मुकदमे दर्ज को लेकर एसआईटी गठित कर दी है। जों दोनों पक्षों के मामलों को सुलझाने को निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें