फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ ने कार को रुकने का किया इशारा तो मारी टक्कर

Wed, 02 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-पानीपत हाईवे संख्या-71 पर सोमवार देर रात एक कार ने पुलिस लाइन के समीप पुलिस एसपीओ इंद्रजीत को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाल में भर्ती हुआ था इंद्रजीत
रेवाड़ी एसपी ने कुछ महीनों पहले ही पूर्व सैनिकों को पुलिस विभाग में बतौर एसपीओ भर्ती किया था। इस भर्ती में देहलावास-गुलाबपुर निवासी इंद्रजीत भी भर्ती हुआ था। सदर थाने में तैनात एसपीओ इंद्रजीत दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाईन के निकट एनएच-71 पर एक नाके पर अपने साथियों के साथ तैनात थे। इसी दौरान पटौदी रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पिओ को इंद्रजीत ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक इंद्रजीत को टक्कर मार फरार हो गया। पुलिस ने कार को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। थाना सदर एसएचओ जगदीश प्रसाद का कहना है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें