फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के आभूषण ले उड़े बदमाश्ा

Fri, 20 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले जीवली बाजार में रत्नों की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने जेम्स विक्रेता को को बातों में उलझाकर 5 मिनट में ही लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए।
विज्ञापन


जौहरी के कुछ समझ पाने से पहले ही दोनों बदमाश भीड़भाड़ वाली गली से निकल भाग गए। जेम्स विक्रेता ने दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुंज गली के विजय कुमार सोनी की जीवली बाजार में वीकेजेम्स नाम से रत्नों और आभूषण की दुकान है। 16 नवंबर की शाम 4:38 बजे दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे।
विज्ञापन


युवकों ने सोने के लॉकेट और सिक्के मांगे। बदमाशों ने पांच मिनट में ही व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और एक चांदी का लॉकेट खरीदने के दौरान ही 6 लाख रुपये के सोने के आभूषण और रत्न पार कर लिए। उनके बाहर निकलते ही जौहरी को आभास हुआ तो दौड़कर पीछा किया लेकिन तब तक बदमाश बाइक से भाग चुके थे।
 
ऊँ नाम का लॉकेट मांगा था पहले
जौहरी वीके सोनी ने बताया शाम को दो बदमाशों में से एक युवक बाइक पर ही खड़ा रहा और दूसरे ने अंदर आने के बाद उससे ऊँ नाम का सोने का लॉकेट मांगा। सोने का ज्यादा काम न होने की बात पर उसने सोने और चांदी के सिक्के मांगे। एक चांदी का सिक्का पसंद कर युवक ने उसे खरीदकर 15 सौ रुपये का भुगतान किया।

आभूषण से छूने की जिद कर की चोरी
वीके सोनी ने बताया कि युवक ने सिक्का खरीदने के बाद सोने की किसी भारी चीज से उसे छुआने की बात कही। मना करने पर वह काउंटर से उसकी ओर झुका और प्लास्टिक के बैग में रखे सोने के आभूषण देखते हुए हाथ बढ़ाने लगा। उनको विरोध करते देख दुकान के बाहर खड़ा युवक अंदर आया और बातों में लगाया। तभी दूसरे बदमाश ने ज्वेलरी, रत्नों आदि से भरे बैग को गायब कर दिया और दोनों पांच मिनट में ही वहां से निकल गए।

सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाश
जौहरी विनोद ने बताया कि बदमाशों के निकलते ही उसे कुछ समझ में आया और रैक में सोने के आभूषण न दिखे तो उसने दुकान के बाहर निकल बदमाशों का पीछा किया। बदमाश तो नहीं दिखे लेकिन सड़क किनारे की दो दुकानोें में बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज जरूर पुलिस के हाथ लगे हैं। उसे पुलिस ने भी कब्जे में लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

गुड़गांव भेजने वाले थे आभूषण
जौहरी के अनुसार मुख्य रूप से रत्नों की दुकान होने के कारण अमूमन सोने के इतने आभूषण नहीं रहते हैं। पत्नी का मंगलसूत्र टूटने के कारण और उसके अन्य आभूषण भी दुकान में ही रखे थे। त्योहार और सायों के चलते ऑन डिमांड कुछ आभूषण भी मंगवाए थे, जिन्हें वापस गुड़गांव भिजवाना था। लेकिन इससे पहले ही वारदात हो गई।

कोट्स
पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली सीसीटीवी फुटेज को क्लियर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। - हितेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें