बुजुर्ग महंत बलबीर नाथ गांव के प्राचीन मंदिर में कई वर्षों से रह रहा था। वह मंदिर की देखरेख करता था। शुक्रवार सुबह मंदिर में जब गांव के लोग पहुंचे तो महंत मृतावस्था में मिला था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था।
रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना अंतर्गत गांव ढाकिया में गत वीरवार की रात शिव मंदिर के महंत की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को महंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महंत के साथ बैठकर शराब पीते समय झगड़ा होने पर आरोपियों ने महंत के सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुरू की पूछताछ
बुजुर्ग महंत बलबीर नाथ गांव के प्राचीन मंदिर में कई वर्षों से रह रहा था। वह मंदिर की देखरेख करता था। शुक्रवार सुबह मंदिर में जब गांव के लोग पहुंचे तो महंत मृतावस्था में मिला था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। महंत के सिर पर चोट के निशान होने के कारण ग्रामीणों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।
जांच के बाद दो किए काबू
पुलिस ने हत्या की वारदात को सुलझाते हुए गांव के ही कुलदीप और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ धारूहेड़ा प्रहलाद सिंह ने बताया कि दोनों ने महंत के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर उनका महंत से झगड़ा हो गया। झगड़े में इन लोगों ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे महंत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।