फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने की मांग, ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन

Sat, 18 Mar 2023 02:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के कस्बा वासियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में वंचित कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घायल किए गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनके ऊपर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के बवानीखेड़ा के सैकड़ों नागरिक शनिवार सुबह शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर कस्बे के थाना परिसर पहुंचे। कस्बा वासियों ने थाना प्रभारी को बताया कि पिछले दिनों कस्बा बवानीखेड़ा में सरेआम असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से आंखों में मिर्च डालकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


तीन लोगों को किया जा चुका है गिफ्तार- थाना प्रभारी
कस्बा वासियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में वंचित कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घायल किए गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनके ऊपर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पिछले दिनों कस्बा बवानीखेड़ा में हुई मारपीट के मामले में 7 नामजद लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और बाकी के 4 लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें