फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में ले जा रहे थे तीन भैंस और सात कटड़े, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

Thu, 01 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
buffalo
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर तीन भैंस और सांत कटड़ों को ले जाने वाले आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी बलवान ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव गोद निवासी दीपक और झुंझुनू जिले के गांव सांतौर निवासी रामसिंह हैं। उक्त आरोपी तीन भैंसों और सात कटड़ों को पिकअप में क्रूरता से भर कर ले जा रहे थे। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पिकअप को काबू किया और जिला फरीदाबाद निवासी उदय विज की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें