रेवाड़ी में सीआईए रेवाड़ी ने बोलेरो कार में अवैध रूप से शराब ले जाते दो आरोपियों को बीएमजी मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 384 बोतल बरामद हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किये गए आरोपी मोहल्ला हजारीवास निवासी मुकेश उर्फ छंगा तथा मोती चौक के पास मोहल्ला रावली हट निवासी अशोक उर्फ आशु है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 336 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 48 बोतल बीयर की बरामद की हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।