फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का साड़ी से गला घोंटा, लूटपाट

Wed, 17 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलदेव के गांव भरतिया में बुजुर्ग महिला की उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।  बदमाश महिला के कुंडल और अन्य जेवरात लूट ले गए हैं।  रामवती उर्फ बत्तो देवी (70) पत्नी भजनलाल अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाती थीं। रात में वह दुकान में ही सो जाती थीं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह उनकी पुत्रवधू शारदा दुकान पर पहुंची तो रामवती को मृत पाया। उनके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। कान के कुंडल और अन्य जेवरात गायब थे।  पुलिस के अनुसार रात को किसी वक्त बदमाश दुकान में घुस आए और लूटपाट करने लगे। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसी की साड़ी से गला घोंटकर मार डाला। मामले में मृतका के पुत्र सुखवीर ने लूट एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है।

लूट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि नशेबाजों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। मृतका के कुंडलों के अलावा बदमाश कुछ नहीं ले गए हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार मान, थाना प्रभारी बलदेव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें