फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से परेशान विवाहिता फंदे पर झूली

Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुंड मंडी में किराए पर रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका के पति पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पालड़ा निवासी भूपान सिंह की बेटी सोनू (32) की शादी सात साल पहले मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मुकेश के साथ हुई। पिछले कुछ समय से मुकेश, पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान पर खोल क्षेत्र के कुंड मंडी के पास रहता था। यहीं वह मजदूरी करता था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे सोनू ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने के साथ ही मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी।

पति गिरफ्तार, रिपोर्ट का इंतजार
मौके पर पहुंचने के बाद खोल थाना पुलिस ने एक ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरी टीम की मदद से आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब पुलिस मौत के कारण जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
एएसआई सूबे सिंह, जांचकर्ता, खोल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें