फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहीर कॉलेज के स्टूडेंट ने रास्ते में पिटवाए साथी, सस्पेंड

Wed, 16 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल के दौरान शहर के अहीर कॉलेज के ही छात्र गुटों में बहस हो गई। गुस्साए छात्र ने रास्ते में आते वक्त गांव पाल्हावास के पास अपने परिचितों की मदद से बस रुकवाकर दूसरे पक्ष के छात्रों को लाठी-डंडों से पिटवा दिया। शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रिंसिपल ने आरोपी छात्र को सस्पेंड करने के साथ मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल खत्म होने के बाद सोमवार देर शाम अहीर कॉलेज के छात्र बस से वापस लौट रहे थे। बीएससी फाइनल ईयर के छात्र ने फेस्टिवल के दौरान हुए विवाद के बाद गांव चौकी नंबर-1 से अपने दोस्तों को पाल्हावास बस स्टॉप पर बुला लिया। गांव से आए युवकों ने भारत व अन्य छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा और बस में भी तोड़फोड़ की। शिकायत मिलने पर मंगलवार को कालेज प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। प्राचार्य ने छात्र को सस्पेंड करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत रोहड़ाई थाना पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें