फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने का प्रयास, पकड़ कर धुना, पुलिस के हवाले किया

Tue, 21 Nov 2023 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने लूट का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी के पास से 2 देसी पिस्टल और 11 कारतूस मिले।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में शराब ठेके के भीतर पिस्टल लिए एक बदमाश घुस आया और सेल्समैन से नकदी छीनने लगा। ठेके के सेल्समैन ने आरोपी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से 2 देसी पिस्टल और 11 कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी पेशेवर बदमाश निकला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बदमाश रतेंद्र उर्फ प्रिंस के खिलाफ पहले भी झपटमारी और लूट के मामले रामपुरा और शहर थाने में दर्ज हैं। 2018 में दर्ज झपटमारी के केस में उसे 10 साल कैद की सजा भी हो चुकी है। फिलहाल रतेंद्र 2 माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था और रविवार की रात वह धारूहेड़ा में शराब ठेके पर नकदी लूटने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ठेके के पास बाइक खड़ी कर अंदर घुसा
धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर शराब का ठेका खुला हुआ है। ठेके पर नारनौल के मालटीबा निवासी पवन बतौर सेल्समैन कार्यरत है। बीती रात वह ठेके के अंदर ही मौजूद था। इसी दौरान बदमाश रतेंद्र ने बाइक शराब ठेके के पास खड़ी की और सीधे अंदर घुस गया। इससे पहले पवन कुछ समझ पाता बदमाश ने पिस्टल निकाली और गोली मारने की धमकी देते हुए सारे पैसे उसे सौंपने की बात कही। पवन बुरी तरह घबरा गया।
विज्ञापन


एक दिन के रिमांड पर लिया
तभी दूसरा सेल्समैन खेड़ी तलवाना निवासी रोहित वहां पहुंच गया। दोनों सेल्समैन ने मिलकर लुटेरे को ठेके के अंदर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ठेके के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सूचना पाकर धारूहेड़ा थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही उसके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के अलावा बाइक बरामद की। पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें