फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बिहार पुुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी, कोसली पुलिस थाने में मामला दर्ज, मदद करने वाले युवकों पर भी केस

Sun, 16 Oct 2022 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

बिहार पुलिस अदालत के आदेश पर  कोसली से आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। आरोपी के खिलाफ बिहार पुलिस ने 2017 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2017 में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में अदालत के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार करने आई बिहार पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार हो गया है। बिहार पुलिस ने आरोपी सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बिहार पुलिस कोर्ट के आदेशों पर गिरफ्तारी वारंट पर कोसली निवासी लाला उर्फ जीवन हितैषी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को आई थी। बिहार पुलिस कि शिकायत पर विभिन्न धाराओं में लाला उर्फ जीवन हितैषी वह छुड़ाने में मदद करने वाले तीन चार युवकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। 

कोसली पुलिस को दी शिकायत में आर्थिक अपराध अनुसंधान अधिकारी कृष्ण मुरारी थाना बेली रोड इकाई बिहार ने बताया कि कोसली गांव का लाला उफ़ॱर जीवन हितैषी के खिलाफ वर्ष 2017 में थाना कुचामन कोट जिला गोपालगंज बिहार में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें सत्र न्यायालय गोपाल गंज बिहार से लाला उर्फ जीवन हितैषी पुत्र सत्यनारायण निवासी कोसली के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट लेकर अपने साथी कर्मचारी एसआई रणजीत के साथ कोसली थाना से इमदाद के साथ जीवन हितैषी को गिरफ्तार करने कोसली में गुडियानी रोड पर पहुंचे तो वह भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए अपनी सहायता के लिए गांव से आवाज देकर एक महिला व उसके पति को बुला लिया।

इसके बाद कर्मचारियों ने काबू किया और सहायता के लिए थाने से और पुलिस बुलाई। इसके बाद वह अपनी निजी गाड़ी से चलने को राजी हो गया। थाने पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस ने बिहार पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन जब बिहार के पुलिसकर्मी उसे थाने से बाहर खड़ी गाड़ी में बैठाने लगे तो वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। कोसली पुलिस ने बिहार पुलिस अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार पुलिस कोसली निवासी लाला उर्फ जीवन हितैषी के खिलाफ वर्ष 2017 में दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट लेकर आई थी। हमने जीवन हितैषी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन वह बिहार पुलिस कर्मचारियों से गाड़ी में बैठाते समय छुड़ा कर फरार हो गया है। बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश की शुरू कर दी है। -सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कोसली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें