रेवाड़ी में कोर्ट के बाहर आरोपी सहित दो लोगों पर केस वापस नहीं लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी लगा है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
रेवाड़ी में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में तारीख पर आई पीड़िता को आरोपी सहित दो लोगों ने केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के अनुसार
जाटूसाना थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसने गत 23 जून को महिला थाना पुलिस को झज्जर के दुजाना निवासी तुलसीदास के खिलाफ रेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। गत दिवस वह अपने केस की सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर अपनी मां के साथ आई थी।
उसने आरोप लगाया कि कोर्ट से बाहर निकलते ही राजीव गांधी चौक से आगे निकलते ही तुलसीदास और उसके गांव के रविंद्र ने उसे व उसकी मां को रोक लिया। दोनों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने केस को आगे बढ़ाया तो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।