फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार, केस दर्ज

Thu, 07 Jan 2016 12:22 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरवाली रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्षीय विधवा महिला ने साथ ही कंपनी में काम करने वाले और मूल रूप से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


28 वर्षीय पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बावल में एक निजी कंपनी में कार्य कर रही थी। इसी कंपनी में राजस्थान का रहने वाला युवक भी काम करता था। दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों कंकरवाली रोड स्थित एक कॉलोनी में साथ रहने लग गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ दुराचार किया और शादी की बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें